हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

UPSC Kya Hai 

UPSC Kya Hai : यूपीएससी क्या है, कैसे करें और इससे जुड़े सभी जानकारी यहां से देखें।

UPSC Kya Hai 

आज के इस टॉपिक में हम आपको बताने वाले हैं, कि यूपीएससी क्या है, इसके लिए योग्यता और यूपीएससी की तैयारी कैसे करें, अधिकारी नियुक्ति के बाद यूपीएससी में कितनी सैलरी होती है, यूपीएससी में सदस्यों का चयन किस प्रकार से किया जाता है। साथ ही इससे जुड़े अनेकों जानकारी आपको आज के टॉपिक में हम विस्तार रूप से बताने वाले हैं। इसलिए अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले आज के इस टॉपिक को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ ले। 

यूपीएससी का पूरा नाम (Union Public Service Commission) संघ लोक सेवा आयोग है। आजादी के बाद 26 अक्टूबर 1950 ई को लोक सेवा आयोग  के नाम में संशोधन कर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रखा गया। संघ लोक सेवा आयोग केंद्र और राज्य के स्तर पर कुल 24 सेवाओं की परीक्षा की आयोजित करती है, जिसमें IAS सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसे भारत की सर्वोच्च परीक्षा की दर्जा दी गई है। 

वर्तमान समय में हर एक छात्रा का एक सपना होता है, कि उसे भी एक प्रतिष्ठित नौकरी मिले। लेकिन बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण इस पर सभी के सपनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।  क्योंकि वर्तमान समय में कंपटीशन लेवल इतनी बढ़ गई है की नौकरी मिलना संभव हो रहा है। आप सभी के मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि देश के बड़े-बड़े अवसर जैसे आईएएस और आईपीएस की नियुक्ति कैसे होती है। तो दोस्तों आज की इस टॉपिक में हम आपको इसी से संबंधित जानकारी बताने वाले हैं। क्योंकि इसकी नियुक्ति के लिए आपको सबसे पहले यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बारे में आपको नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। 

UPSC के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं। 

  • सिविल सर्विस एक्जाम (CSE )
  • इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE)
  • कंबाइंड डिफेंस सर्विस ( CDS) 
  • नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 
  • नौसेना अकादमी (NA)

CSE परीक्षा के अंतर्गत यूपीएससी के अंदर कुल 24 पद होते हैं। जैसे :- भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा ( IRS ), भारतीय विदेश सेवा (IFS), संयुक्त चिकित्सा सेवा ( CMS ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( CAPF ) , इत्यादि। इनमें सभी ग्रेड ए और बी के अधिकारी है, जिनका चयन संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है। 

UPSC के काम 

यूपीएससी के कार्य का संबंध संविधान के अनुच्छेद 320 से है। इसके तहत सिविल सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी देखरेख आयोग के पास होता है।  लोक सेवा आयोग के कार्य निम्नलिखित है जिसके बारे में आपको नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। 

  1. अधिकारियों के नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन करना।
  2. साक्षात्कार मैं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सिलेबस चेक करना। 
  3. आवेदक द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति करना। 
  4. लोक सेवा में विभिन्न पदों के लिए अनुशासन से संबंधित कार्य करना। 
  5. किसी भी मामलों में सरकार को सही निर्णय लेने में परामर्श देना। 
  6.  सरकार के अधीन में होकर विभिन्न पदों के लिए अधिकारियों का बहाल करना और उनमें त्रुटि होने पर उसके विरुद्ध संशोधन। 
  7. राज्य लोक सेवा के अधिकारियों को संघ लोक सेवा से अधिकारी के रूप में भर्ती करना। 
  8. भारत के राष्ट्रपति द्वारा निर्दिष्ट कोई अन्य मामला को सुलझाना। 

UPSC के लिए योग्यता 

यूपीएससी के लिए शैक्षणिक योग्यता। 

  • जो अभ्यर्थी अपनी स्नातक की परीक्षा किन्ही एक संकाय से पूरा कर चुके हैं वह यूपीएससी की तैयारी कर सकते हैं लेकिन स्नातक की परीक्षा में अभ्यर्थी को 50% अंक होना अनिवार्य है। 
  • ग्रेजुएशन के अंतिम वर्षों में अध्ययन कर रहे अभ्यर्थी भी यूपीएससी के प्रीलिम्स में बैठ सकते हैं। लेकिन उन्हें मेस की परीक्षा में ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा। 

यूपीएससी करने की उम्र सीमा 

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष आयु होनी चाहिए। 
  • ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष का छठ दिया जाएगा अर्थात इनकी अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • एसएस / एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। लेकिन उनके उम्र में 5 वर्ष का छूट दिया जाएगा। 

UPSC के एग्जाम का सिलेबस 

प्रारंभिक परीक्षा का पेपर (GAT)  :- वर्तमान देश की घटना, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास, भारत एवं विश्व भूगोल, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था, राज्य व्यवस्था और शासन पर्यावरण से संबंधित जानकारी। 

प्रारंभिक परीक्षा पेपर्स (CSAT) :- पारंपरिक और संचार कौशल, तार्किक विश्लेषण, सामान्य ज्ञान एवं मानसिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और समस्या का समाधान। 

मुख्य परीक्षा (Mains) :- भारत की प्राचीन विरासत एवं संस्कृति, विश्व एवं सामाजिक इतिहास तथा भूगोल, संविधान, राजतंत्र, न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध, टेक्नोलॉजी, आर्थिक विकास, विभिन्नता एवं आपदा प्रबंधन, अखंडता एवं जैव विविधता। 

UPSC की तैयारी कैसे करें 

यूपीएससी जैसे वृहद एग्जाम को पास करना एक बहुत ही कठिन का विषय है। परीक्षार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने के कारण और सीटों की संख्या कम होने के कारण इसमें प्रतिस्पर्धता और भी अधिक बढ़ रही है। बहुत से ऐसे अभ्यर्थी होते हैं जो काफी मेहनत करने के बाद भी सेलेक्ट नहीं हो पाते हैं और उन्हें असफलता देखने को मिलती है। जिसके कारण अभ्यर्थियों का हौसला भी टूट जाता है। इसलिए हमने आरंभ से ही इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, इसके लिए कुछ डेली एक्टिविटीज हम आपको नीचे विस्तार रूप से बताएं हैं। 

  1. सही कोचिंग संस्थानों का चयन
  2. समाचार पत्र पढ़ना 
  3. नेटवर्क का सही उपयोग
  4. प्रतिदिन मार्क टेस्ट देना
  5. प्रीवियस ईयर प्रश्न पत्र को हल करना
  6. पढ़ने कि प्लान की तैयारी करना
  7. एनसीईआरटी किताबों का चयन करना। 

अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले आपको यूपीएससी की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद आप आसानी से यूपीएससी कर सकते हैं। इसलिए हम आपको आज किस टॉपिक में हम यूपीएससी के बारे में विस्तार रूप से बताए हैं, जिसे आप ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें। 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *